Health-News

बॉलीवुड पंहुचा कोरोना वायरस,अनुपम खेर का परिवार भी हुआ संक्रमित

मुंबई – महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार बढ़ रहे है अब इसने बॉलीवुड में पैर पसारने शुरू कर दिए है शनिवार की रात महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अनुपम खेर की मां दुलारी देवी सहित उनके परिवार के कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

अनुपम खेर ने बयान जारी करके बताया की मेरी मां को कोरोना हो गया है. उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं. हमने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया है. मेरे भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हैं. इन्हें भी कोरोना के हल्के लक्षण हैं.हाल ही में अभिनेत्री रेखा का गॉर्ड भी कोरोना की चपेट में आ चूका है जिसके चलते उनके बंगले को सील कर दिया गया

अनुपम खेर ने आगे लिखा, ‘मैंने अपना भी कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मैंने इसकी जानकारी बीएमसी को भी दी है दुलारी देवी को कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी. वह कुछ भी नहीं खा रही थी और सोती रहती थी. तो हमने डॉक्टर की सलाह पर उनका ब्लड टेस्ट करवाया, उसमें सबकुछ ठीक निकला. इसके बाद डॉक्टर ने सीटी स्कैन करने किए कहा. तो हमने स्कैन करवाया, तो कोरोना पॉजिटिव निकला

Related Articles

Back to top button