मशहूर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं, जीजाजी छत पर हैं और हप्पू की उलटन पलटन के जाने-माने लेखक मनोज संतोषी का 23 मार्च को हैदराबाद में निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से लड़ रहे थे। उनके असमय चले जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके लिखे शानदार संवाद और स्क्रिप्ट ने लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया था।
मनोज संतोषी ने शिल्पा शिंदे के लोकप्रिय शो भाबीजी घर पर हैं के दमदार डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखे थे। इसके अलावा, उन्होंने कई और हिट टेलीविजन शोज में भी योगदान दिया था। उनकी बीमारी की खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जब एफआईआर की अभिनेत्री कविता कौशिक ने उनके स्वास्थ्य को लेकर एक अपडेट साझा किया था।
इलाज के दौरान वे कैंसर से जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ले जाया गया है, जहां उनका पैतृक गांव रामघाट स्थित है। मनोज संतोषी हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने भाबीजी घर पर हैं शो में अलीगढ़ के सुमित सराफ और संजय माहेश्वरी को भी मौका दिया, जिससे उनकी किस्मत बदल गई और वे टीवी जगत के जाने-माने चेहरे बन गए।उनकी यादें और उनके द्वारा लिखा गया हास्य टीवी दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

