बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने अभिनय के जरिए काफी नाम कमाया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कई परेशानियां भी रही। इनमें से एक अभिनेता थे ओम पुरी, जिनकी जिंदगी के कई पहलू हमेशा चर्चा में रहे। ओम पुरी ने दो बार शादी की और उनकी निजी जिंदगी में नौकरानी के साथ अफेयर जैसी घटनाएं भी सामने आईं। अपने करियर में वे न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय की छाप छोड़ने वाले इस अभिनेता ने काफी संघर्ष भरी जिंदगी जी। हालांकि, अपनी ज़िंदगी के इस संघर्ष के बावजूद, ओम पुरी को उनके अभिनय के लिए दुनियाभर में सराहा गया। हाल ही में, ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर ने उनके जीवन के कुछ अज्ञात पहलुओं का खुलासा किया है।
ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को पंजाब के अम्बाला में हुआ था। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ था और 1981 में अपनी फिल्म ‘आक्रोश’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। ओम पुरी को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए 7 बार नॉमिनेट भी किया गया था। बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही। 2017 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी पूर्व पत्नी सीमा कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
सीमा कपूर ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में ओम पुरी के निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की। ओम पुरी और सीमा कपूर ने 1990 में शादी की थी, लेकिन दोनों के रिश्ते की शुरुआत शादी से पहले करीब 10 साल पहले हो चुकी थी। ओम पुरी, सीमा कपूर से 11 साल बड़े थे और इस शादी के खिलाफ उनके भाई अनु कपूर थे, फिर भी सीमा कपूर ने ओम पुरी से शादी करने का निर्णय लिया। सीमा कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शादी के ठीक 24 घंटे पहले ओम पुरी ने उन्हें यह बतलाया कि उनके और घर की नौकरानी के बीच संबंध थे। सीमा कपूर का कहना था कि अगर ओम पुरी ने यह बात पहले बताई होती, तो शायद वह शादी के लिए नहीं मानतीं। उन्होंने इसे मेल हिप्पोक्रेसी का उदाहरण बताया। कुछ समय बाद, जब सीमा कपूर प्रेग्नेंट हो गईं, ओम पुरी एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर थे और उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई।

