
हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप तब होता है जब आपके धमनियों में खून का दबाव सामान्य स्तर से अधिक हो जाता है। इस स्थिति में आपके दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर के अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप एक गंभीर समस्या है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
हाइपरटेंशन के लक्षण:
- बार-बार थकान और तनाव महसूस होना
- सीने में दर्द या भारीपन का अनुभव
- सिरदर्द का तेज होना
- सांस लेने में दिक्कत
- अचानक कमजोरी, सुन्नता या घबराहट
- नजर धुंधली होना
- बोलने में परेशानी
हाइपरटेंशन के मुख्य कारण:
- अधिक वजन होना
- गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप
- शुगर, हृदय या किडनी की बीमारियां
- जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, मोमोज आदि का अधिक सेवन
- धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में जल्दी बीपी बढ़ना
हाइपरटेंशन से बचाव और नियंत्रण के उपाय:
- रोजाना कम से कम 20-25 मिनट व्यायाम करें
- अपनी डाइट में साबुत अनाज, ताजे फल और सब्जियां शामिल करें
- रोजाना 4 अखरोट और 5-7 बादाम का सेवन करें
- खाने में सरसों के तेल की जगह सोयाबीन तेल इस्तेमाल करें
- सलाद में प्याज, टमाटर, मूली, गाजर, खीरा और गोभी लें
- डार्क चॉकलेट का सेवन लाभकारी होता है
- धूम्रपान छोड़ें
- चटनी, आचार, अजीनोमोटो, बेकिंग पाउडर और सॉस से बचें
- आंवले का रस और लहसुन खाना फायदेमंद है
- नींबू पानी पीना भी हाई ब्लड प्रेशर से बचाव में मदद करता है
- करेला नियमित रूप से खाएं
आचार्य श्री बालकृष्ण के अनुसार, ब्लड प्रेशर का सामान्य से ऊपर या नीचे होना दोनों ही शरीर के लिए हानिकारक हैं। यदि ब्लड प्रेशर 140/90 से ऊपर है, तो इसे हाइपरटेंशन माना जाता है, जिसे समय पर नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।



