Health-News

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर – कितना जोखिमभरा है यह रोग ?

हाल ही में रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन एक गंभीर प्रकार के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। इस समय बाइडेन और उनका परिवार इस बीमारी के इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में हार्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी और हड्डियों को लक्ष्य बनाकर किया जाने वाला इलाज सहायक हो सकता है।

समय पर पहचान है ज़रूरी
प्रोस्टेट कैंसर का जल्दी पता चलना काफी अहम है। आइए इसके कुछ प्रमुख लक्षणों पर नजर डालते हैं:

  • पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
  • बार-बार पेशाब लगना या पेशाब रुक-रुक कर आना
  • मूत्र में खून दिखाई देना

हड्डियों में दर्द भी हो सकता है संकेत
अगर आपकी पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों या पेल्विक क्षेत्र में लगातार दर्द बना रहता है, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा अत्यधिक थकान और कमजोरी भी इस बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

वजन कम होना और यौन समस्या
अगर आपके शरीर का वजन बिना किसी वजह के कम हो रहा है या आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो रही है, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का एक और संकेत हो सकता है।

क्या करें?
अगर ऊपर बताए गए लक्षण एक साथ दिखने लगें, तो लापरवाही न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। समय रहते बीमारी का पता चल जाए तो इलाज भी अधिक असरदार होता है और शरीर को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button