हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है और आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह पावन तिथि 21 जून को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उपवास, पूजा और दीपदान करने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसके जीवन में सुख, समृद्धि और धन का वास होता है
मान्यता है कि योगिनी एकादशी पर खास स्थानों पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में दरिद्रता का अंत होता है। आइए जानते हैं किन स्थानों पर दीपक जलाकर आप पुण्य और धन-लाभ दोनों प्राप्त कर सकते हैं, तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी को अति प्रिय माना गया है। योगिनी एकादशी के दिन तुलसी चौरे पर दीपक जलाने से घर में सौभाग्य का वास होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
इस दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। देसी घी का दीपक जलाएं। यह दीपदान न केवल आर्थिक कष्टों से मुक्ति दिलाता है बल्कि जीवन में स्थिरता और समृद्धि भी लाता है।
घर के किचन में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। यह उपाय लक्ष्मी आगमन का संकेत भी माना जाता है।
घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना लक्ष्मी माता का स्वागत करने के समान है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पूर्व जन्मों के पाप भी समाप्त हो जाते हैं। यदि इस दिन श्रद्धा से दीपदान किया जाए, तो यह साधारण दीपक भी घर में शुभता और समृद्धि का प्रकाश भर देता है।
इस योगिनी एकादशी, इन विशेष स्थानों पर दीप जलाकर आप भी अपने जीवन को प्रकाशमय बना सकते हैं।

