Posted By : Admin

“भारत मर्सिडीज की तरह चमक रहा है, पाक ’बजरी से भरा डंप ट्रक’ है” — अमेरिका में PAK फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का विवादित बयान

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली, आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जहर उगलते-उगलते एक बार फिर सच बात कह गए.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा में आयोजित एक ब्लैक-टाई डिनर में भारत की तुलना “चमकती मर्सिडीज” से की और पाकिस्तान को “बजरी से भरे डंप ट्रक” बताया, यह कहकर सवाल उठाया कि अगर ये दोनों टकरा जाएँ तो किसका नुकसान होगा

इस उपमा ने पाकिस्तान की तुलना में भारत की आर्थिक, तकनीकी और आधारभूत संरचनात्मक श्रेष्ठता स्वीकार करने जैसा प्रभाव डाला, जो आलोचकों ने “अनजाने में सच बोल दिया” की तरह देखा

मुनीर ने कहा कि यदि भारत सिंधु नदी पर बांध बना रहा है, तो पाकिस्तान दस मिसाइलों से उसे ध्वस्त कर देगा । साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर हम डूब रहे हैं, तो आधी दुनिया को भी साथ में ले डूबेंगे” — जो परमाणु हमले की ओर इशारा करता है

“’भारत चमचमाती मर्सडीज, पाकिस्तान कबाड़ से भरा डंपिंग ट्रक…’ — नफरत उगलते-उगलते सच बता गए PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर”

Share This