Posted By : Admin

दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट सीटें अभी भी खाली, स्पॉट राउंड से शुरू हुई नई दाखिला प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक प्रोग्राम की हजारों सीटें अभी भी खाली हैं। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्पॉट राउंड के माध्यम से खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्पॉट राउंड उन छात्रों के लिए अंतिम मौका है जिन्हें अब तक एडमिशन नहीं मिल पाया है।

स्पॉट राउंड के तहत छात्र 27 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 28 अगस्त को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसे 29 अगस्त तक स्वीकार करना होगा और 30 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। स्पॉट राउंड में सीटों का आवंटन अंतिम माना जाएगा और इसमें सीट अपग्रेडेशन या वापसी का विकल्प नहीं मिलेगा।

खाली सीटें मुख्य रूप से विज्ञान, पंजाबी, संस्कृत और बीकॉम जैसे कोर्सों में हैं। नामी कॉलेजों में कम और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में ज्यादा सीटें अभी भी उपलब्ध हैं। आत्माराम कॉलेज, भारती कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, और हंसराज कॉलेज जैसे कॉलेजों में भी कई सीट खाली हैं।

जिस छात्रों को अब तक दाखिला नहीं मिला है, उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को समय पर आवेदन करने और सीट लेने की सलाह दी है ताकि इस मौके का लाभ लिया जा सके।

यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा का अवसर सुनिश्चित करने और सीटों के बेहतर उपयोग के लिए शुरू की गई है।

Share This