
बिहार में हाल के दिनों में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों से राज्य के सभी जिलों में बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने और क्षति का आकलन करने को कहा है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार की इस पहल की जानकारी साझा की।
सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान के आकलन के आधार पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
सरकार के निर्देश के बाद अब जिलों से फसल क्षति की रिपोर्ट जुटाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए आगे कदम उठाए जाएंगे।



