Breaking-News

बिहार में 28-29 नवंबर को प्रशासनिक महामंथन, CM सम्राट चौधरी करेंगे DM-SP और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

बिहार में विकास योजनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। पटना सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री सीधे अधिकारियों से संवाद करेंगे और विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे।

इस बैठक में सभी विभागों के सचिव, जिलों के डीएम और एसपी, आईजी, डीआईजी, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और एसएसपी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ बैठक शुरू होगी। दोनों दिन मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे।

बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। संबंधित विभागों के अधिकारी प्रेजेंटेशन के जरिए बताएंगे कि योजनाओं का काम कहां तक पहुंचा है और उन्हें पूरा करने में क्या बाधाएं आ रही हैं। मुख्यमंत्री का जोर इस बात पर रहेगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंचे।

कानून-व्यवस्था भी बैठक का प्रमुख एजेंडा रहने की संभावना है। जिलों में अपराध की स्थिति, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा सकती है। इस बैठक को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button