
दिल्ली – कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार कई एजेंसियां वैक्सीन पर काम कर रही हैं. वैक्सीन पर काम कर रही Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine को ब्रिटेन में इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद Pfizer ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है.
ब्रिटेन में अगले सप्ताह मंगलवार से Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine का इस्तेमाल शुरु कर दिया जाएगा. ब्रिटिश नियामक, मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) की सिफारिश को मानते हुए ब्रिटेन की सरकार ने इस वैक्सीन को मंजूरी दी है. इसके बाद Pfizer ने भारत में COVID-19 वैक्सीन के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए इजाजत मांगी है.



