Health-News

यूपी में कोरोना की रफ़्तार तेज 15353 मामले आये,लखनऊ का आकड़ा 4444

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है, सरकार द्वारा तमाम कोशिशों के बाद राज्य में रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को तो कोरोना ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए सारे पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश में पहली बार 15000 का आकड़ा पार कर दिया।

रविवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 15353 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहाँ ये आकड़ा 4444 पार कर गया है,प्रदेश के अन्य जिलों की बात करे तो वाराणासी में 1740 ,प्रयागराज में 1565,कानपूर में 881 मरीज सामने आये है

Related Articles

Back to top button