Breaking-News

तीसरी बार दूल्हा बने देश के सबसे बड़े वकील, 68 की उम्र में हरीश साल्वे ने की शादी

मशहूर वकील और देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी शादी कर ली है। 68 साल की उम्र में साल्वे ने रविवार को लंदन में तीसरी शादी की। वकील हरीश साल्वे की हाई प्रोफाइल शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत कई करीबी और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। बता दें कि हाल ही में साल्वे को केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य के तौर पर चुना है।

ये बनी हमसफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश साल्वे की नई हमसफर का नाम ट्रिना है। वह ब्रिटिश मूल के हैं। इससे पहले साल्वे ने 2020 में कैरोलिन ब्रूसेर्ड से शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी के साथ उनका रिश्ता 38 साल तक चला। जून 2020 में दोनों का तलाक हो गया। हरीश और मीनाक्षी की साक्षी और सानिया नाम की दो बेटियां भी हैं। कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

Related Articles

Back to top button