Posted By : Admin

कम उम्र में बाल हो गए सफेद , ये बीज का सेवक करने से हो जाएगें नेचुरली काले

पहले के समय में सफेद बालों का होना बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ यह समस्या युवाओं को भी अधिक प्रभावित कर रही है। इसके कारण उन्हें अक्सर शर्मिंदगी और कम आत्मविश्वास का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अलसी के बीजों का सहारा लेना होगा। इसमें आवश्यक मैक्रो और सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। यह प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का भी समृद्ध स्रोत है। आइए जानते हैं अलसी के बीजों की मदद से आप कैसे सफेद बालों को दोबारा काला कर सकते हैं।

अलसी के बीज बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आपके बालों को कभी भी महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं हेयर जेल कैसे बनाएं।

हेयर जेल कैसे तैयार करें?
– अलसी को पानी में डालकर तेज आंच पर उबालें.
– जब यह अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद कर दें.
– इसके बाद इस पेस्ट को एक मलमल के कपड़े में रख लें.
-फिर इसे किसी साफ कांच के कंटेनर में अच्छी तरह से रख लें.

अलसी से बने हेयर जेल के फायदे

-बालों के विकास में मदद करता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है।
-यह बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है।
– यह जेल बच्चों के विकास में फायदेमंद है।
-यह सफेद बालों की समस्या को दूर करने में सहायक है।
-बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए इसे हेयर कंडीशनर के रूप में लगाएं।

Share This