Jilla-News

Ballia News : अज्ञात वाहन ने टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर चार लोगों की मौत, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बलिया में भीषण सड़क हादसा हो गया. भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को वाराणसी बीएचयू रेफर किया गया है.दरअसल, टेंपो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब 12 लोग सवार थे. हादसे के तुरंत बाद 5 से 6 घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया.इसी के साथ ये भी जानकारी मिली है कि मऊ जिले के सदर मस्जिद के रहने वाले सभी लोग थे. गडवार थाने के चिलकहर चट्टी के पास हादसा हुआ है.

Related Articles

Back to top button