Health-News

डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

हेल्थ डेस्क – शुगर (डायबिटीज) के मरीज को नियमित रूप से व्यायाम करते रहना चाहिए और नियमित दवाएं लेते रहें। उन्हें खानपान पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा मीठी चीजें एकदम न खाएं।    

यदि परिवार में किसी भी शख्स को डायबिटीज है तो बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि अनुवांशिक रूप से इसके होने की आशंका अधिक है। इसके अलावा मोटापा डायबिटीज का प्रमुख कारण है। वजन को नियंत्रित रखें, परिवार में किसी को डायबिटीज है तो अपनी नियमित तौर पर जांच कराते रहें। वर्जिश करने से लेने से भी डायबिटीज पर काबू रखा जा सकता है क्योकि डायबिटीज का सीधा असर आंख, किडनी पर पड़ता है इसलिए नियमित दवाई और चिकत्स्क से परामर्श अवस्य लेते रहना चाहिए ।

डायबिटीज के मरीज को ज्यादा मीठे फल खाने से परहेज करना चाहिए। हालाँकि आम और अन्य मीठे फलों को स्वाद के लिए खा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आम खाने से जितनी शुगर शरीर में गई है उसे नियंत्रित करने के लिए अभ्यास बढ़ा दें। एक बात रहे की शुगर की दवा रेगुलर लेते रहे और दवा खाने के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती। गोली खाने के आधे घंटे के अंदर खाना खा लेना चाहिए। शुगर की दवा खाने के बाद उल्टी हो जाने से शुगर का लेवल 70 से कम होने की आशंका रहती है। ऐसे में मरीज को हार्टअटैक तक का खतरा रहता है।    

इस लेख में बताई गयी जानकारी को अमल में लाने से पहले अपने अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले.

Related Articles

Back to top button