मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र से टकराया चक्रवाती तूफान निसर्ग, सुमद्र में उठी डरावनी लहरें

महाराष्ट्र से टकराया चक्रवाती तूफान निसर्ग, सुमद्र में उठी डरावनी लहरें

महाराष्ट्र – मौसम विभाग के मुताबिक 129 साल बाद इतना भयानक तूफान महाराष्ट्र में आया है. ये तूफान करीब 3 घंटे महाराष्ट्र में रहेगा. मुंबई के नवी मुंबई इलाके में तेज हवाओं ने काफी नुकसान पहुंचाया है. निसर्ग का सबसे ज्यादा असर रत्नागिरी और अलीबाग में देखने को मिल रहा है. तूफानी हवाओं जैसे सब कुछ तबाह करने के मूड में हैं. हवाओं के कारण पेड़ 45 डिग्री तक झुक जा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर हैं.

सरकार ने 35 स्कूलों में लोगों के रहने की व्यवस्था की है. ये लोग तटीय इलाकों के रहने वाले हैं जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से शिफ्ट किया गया है. एनडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा एजंसियां एलक्ट मोड पर हैं. हेलीकॉप्टर सर्विस को भी तैयार रहने के लिए बोला गया है. मुंबई में तेज हवा और बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है. जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं. इस तूफान का असर 3 घंटे तक रह सकता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मुम्बई इकाई के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि चक्रवात अलिबाग के दक्षिण के पास से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी.

Share
अगला लेख → यह मकान बिकाऊ है

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *