मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

हथनी मौत मामला – जानवर को पटाखे खिलाना और हत्या करना भारतीय संस्कृति में नहीं है

हथनी मौत मामला – जानवर को पटाखे खिलाना और हत्या करना भारतीय संस्कृति में नहीं है

नई दिल्ल – केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में एक गर्भवती जंगली हथिनी की पटाखों से भरा अनानास खिलाने से हुई मौत पर गंभीर संज्ञान लेते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पटाखे खिलाना और हत्या करना शामिल नहीं है. सोशल मीडिया पर बवाल मचाने वाली इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि सरकार दोषियों को सजा देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी.

जावड़ेकर ने कहा की केंद्र सरकार ने मलप्पुरम में एक हथिनी की हत्या पर गंभीर संज्ञान लिया है. हम इस घटना की उचित जांच करने और दोषियों को पकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. पटाखे खिलाना और हत्या करना भारतीय संस्कृति में शामिल नहीं हैं.

इस घटना में कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खाने के लिए दिया जो उसके मुंह में जाकर फट गया जिससे उसकी मौत हो गई. हथिनी की 27 मई को वेल्लियार नदी में मौत हुई. सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी. सूत्रों ने बताया कि अनानास चबाने के बाद वह कुछ भी नहीं खा पा रही थी और यह अनानास उसके मुंह में फट गया.

Share
अगला लेख → यादें - जब सचिन ने दी सौरव को धमकी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *