मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

खाने में शामिल करें ये फल और रहें कई बीमारियों से दूर

खाने में शामिल करें ये फल और रहें कई बीमारियों से दूर

स्वास्थ डेस्क – अच्छी सेहत सब चाहते है और इसके जरुरत होती है अच्छा खाने की आजकल लोगो की लाइफस्टाइल ऐसी होती जा रही है जिसके चलते कई बीमारियां बड़ी आम हो गयी है. बढ़ता वजन, पेट खराब रहना, ब्लड प्रेशर बढ़ना या हाई कॉल्सेस्ट्रोल ऐसी बीमारियां है जो खराब खान-पान की बदौलत हो रही है.

फल हमारे शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होते है और उन फलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद फल है पपीता जिसको खाने के सिर्फ फायदे ही फायदे हैं. अच्छा पका पपीता पानी, गुड एंजाइम्स, फाइबर , विटामिन ए और सी से भरपूर होता है और कई बीमारियों को सही करने में मदद करता है. सिर्फ पका हुआ ही नहीं, कच्चा पपीता भी गुणों से भरपूर माना जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि पपीता खाने के क्या क्या फायदे हैं.

विटामिन ए से भरपूर फलों की जब बात होती है तो उसमें पपीता जरूर शामिल होता है. पपीता विटामिन ए का अच्छा सोर्स है और इसीलिए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए. अगर किसी की आईसाइट कमजोर है तो पपीता खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

अगर आपको रेगुलर कॉन्सटिपेशन यानी कब्ज रहती है तो पपीते को अपने खाने में जरूर शामिल करें. अच्छा पका हुआ पपीता पेट साफ करने में बहुत मदद करता है और किसी भी तरह की कब्ज को दूर करता है. दरअसल पपीते में फाइबर बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से पेट सही रहता है. होम रेमेडी से लेकर डॉक्टर भी कब्ज के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं.

पीलिया रोग जिसे जॉइंडिस के नाम से भी जाना जाता है उसे कम करने में भी पपीता काम आता है. वैसे तो जॉइंडिस एक ऐसी बीमारी है जिसे सिर्फ फल खाकर दूर नहीं किया जा सकता और इसके लिए डॉक्टर की सलाह और दवाएं लेना जरूरी है. लेकिन जॉइंडिस होने पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है. पपीते में पाये जाने वाले गुड एंजाइंम्स डाइजेशन इंप्रूव करते हैं और इस फल में पानी की मात्रा भी अच्छी होती है.

Share
अगला लेख → माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए करना पड़ सकता है इंतज़ार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *