मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘कानून की मूल भावना कमजोर नहीं होगी’, बेअदबी एक्ट पर CM मान का सख्त रुख ‘दुनिया अतिवाद से परेशान, भारत दिखाएगा शांति का रास्ता’, मोहन भागवत का बड़ा बयान SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर हंगामा, 100 से ज्यादा हिरासत में; सौरभ भारद्वाज भी पकड़े गए UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज, विनोद तावड़े ने संभाली कमान, दिखावे से ज्यादा संगठन पर फोकस अतीक के करीबियों पर FIR, 100 से ज्यादा प्लॉट के कथित फर्जी बैनामे का आरोप आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस ने उतारे 5 उम्मीदवार, RJD से 3 सीटों पर सीधा मुकाबला गोंडा की 7 साल की अनामिका का कमाल, तिरंगा लेकर 30 KM दौड़ी गांधी-शास्त्री जयंती पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक 2024 की हार से BJP ने लिया सबक! 2027 में आधे विधायकों के टिकट पर संकट?

LAC टेंशन – भारत चीन के बीच आज होगी बात

LAC टेंशन – भारत चीन के बीच आज होगी बात

नई दिल्ली – लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के कोर कमांडर स्तर के सैन्य अधिकारी आज एक बैठक करने जा रहे हैं. ये बैठक चीन के मोलडो-चुशूल स्थित बीपीएम हट में होने जा रही है. भारत की तरफ से इस बैठक का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, चीन की तरफ से दक्षिणी शिंचियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक के कमांडर, मेजर जनरल लियु लीन नेतृत्व करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ये रैंक नहीं पोस्ट यानी ओहदे के स्तर की मीटिंग है. यही वजह है कि चीन के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी भारत के लेफ्टिनेंट जनरल रैंक से मीटिंग करेंगे. भारत की सैन्य कोर चीन के एक मिलिट्री डिस्ट्रिक की लगभग बराबर ही होती है.

लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह पिछले साल अक्टूबर में 14वीं कोर के कमांडर बनाए गए थे, जिसे फायर एंड फ्यूरी के नाम से भी जाना जाता है. इससे पहले वे सेना मुख्यालय में डीजीएमआई के पद पर थे. वर्ष 2010 में हरिंदर सिंह ने चीन पर रिसर्च पेपर लिखा था, जिसमें उन्होनें कहा था कि चीन भारत के साथ सामरिक स्तर पर तो संबंध सुधार लेगा लेकिन टेक्टिकल लेवल यानि बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच झड़पें और टकराव होते रहेंगे.

Share
अगला लेख → राहत वाली खबर - डिफाल्ट के नए मामलों में छह महीने तक कोई कार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *