मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ममता बनर्जी ने दिया ‘INDIA’ गठजोड़ को तगड़ा झटका,बंगाल में अकेले लड़ेगी टीएमसी

ममता बनर्जी ने दिया ‘INDIA’ गठजोड़ को तगड़ा झटका,बंगाल में अकेले लड़ेगी टीएमसी

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है.तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है की उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी.यह एलान करते हुए उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट पर भड़ास निकाली. ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके सभी प्रस्तावों को ठुकराया गया इसलिए उन्होंने अकेले लड़ने का निर्णय लिया है.

सूत्रों के मुताबिक टीएमसी बंगाल में किसी से तालमेल नहीं करेगी. उनके दल को बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कोई जानकारी नहीं दी गई. न ही कांग्रेस ने इस बारे में उन लोगों से कोई चर्चा की. सीएम ममता की ओर से जो भी प्रस्ताव दिए गए थे उन्हें ठुकरा दिया गया. आगे कांग्रेस पर भड़ास निकालते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने आगे बताया कि कांग्रेस का पश्चिम बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है. पहले दिन ही उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया गया था.

ममता बनर्जी के मुताबिक, “कांग्रेस के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई. मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं. हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे. मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया.

Share
अगला लेख → किसान नेता राकेश टिकैत ने किया भारत बंद का ऐलान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *