मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

ये ‘नदी’ कर रही है श्रमिकों का कल्याण

ये ‘नदी’ कर रही है श्रमिकों का कल्याण

लखनऊ – मुश्किल हालातो में हौसला इतनी ताकत भर देता है कि इंसान बड़े से बड़ा काम कर लेता है ऐसा ही काम बाराबंकी के लोग कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की नौकरियां चली गयी थी, जिसमे गरीब तबका और श्रमिक ज्यादा हैं जिसे दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पर इन सबकी समस्या का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस मामले पर उचित निर्णय करके मनरेगा तहत काम को कराने विचार किया और उसके तहत लोगो को रोजगार दिया गया।

यूपी के बाराबंकी में दशकों से सूख गई कल्याणी नदी के जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ है और उसे मनरेगा के माध्यम से सरकार करा रही है। बाराबंकी में आये प्रवासी मजदूर विलुप्त हो गयी कल्याणी नदी के खेवनहार बन गए है । सीतापुर से कभी कल्याणी नदी का उद्गगम होता था, लेकिन बीसियों साल से नदी गर्मियों में सुख जाती है और बारिश में बाढ़ से नुकसान करती थी जिससे 170 किमी लंबी नदी के आसपास के गावो में बहुत दिक्क्क्त होती थी। लेकिन तालाबंदी में आये प्रवासी मजदूरो ने बाराबंकी की कल्याणी नदी को दोबारा इतिहास से निकालकर वर्तमान में पिरोना शुरू कर दिया है।

कल्याणी नदी के काम ने लगभग 200 मजदूरो को मनरेगा के जरिये खुद की रोजी रोटी का इंतजाम तो किया है तो वहीं किसानों को भी राहत दी है..।

मनरेगा के तहत बाराबंकी में काम मिलने की बात करें तो कुल 67000 से करीब लोग हैं जिन्हें मनरेगा में काम मिला है और उसमे 5000 के करीब प्रवासी श्रमिक हैं जो इसका लाभ पा रहे हैं। जो श्रमिक लॉकडाउन के दौरान अलग अलग जगहों पर फंस गए थे अब अपने घर आकर और मनरेगा में काम पाकर काफी खुश हैं और सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → तारक मेहता शो को लेकर बड़ी खबर, साथ काम नहीं करेंगे ये कलाका…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *