मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत,होगा कोरोना टेस्ट

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत,होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हो गई है. उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. अरविंद केजरीवाल की सारी मीटिंग्स भी कैंसिल कर दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक कल उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल को हल्के लक्षण हैं. उन्हें कोरोना है या नहीं ये कल टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा.

केजरीवाल रोज दिल्ली में कोरोना मामले को लेकर प्रेस काफ्रेंस करते हैं. लेकिन बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. केजरीवाल ने बुखार के बाद ही सारे सरकारी बैठकों से खुद को अलग कर लिया था.

Share
अगला लेख → 9 जून से दर्शकों के लिए खुलेगा लखनऊ ZOO,क्या होंगे नियम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *