मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

UP : वीरान हवेली में क्यों आये सफ़ेद उल्लू की खौफनाक कहानी

UP : वीरान हवेली में क्यों आये सफ़ेद उल्लू की खौफनाक कहानी

फर्रुखाबाद : विज्ञान और सूचना तकनीक के युग में भी लोग पीढि़यों से परंपरा को ढ़ो रहे हैं, यह परंपरा 10-20 वर्षों से नहीं कई पीढि़यों से चली आ रही है। वो भी अनहोनी के डर से। आज हम ऐसी ही डर, खौफ और साये की सच्ची घटना से आपको रूबरू कराने जा रहें है | हम आपको बता रहे हैं शहर कोतवाली से चंद क़दमों की दूरी पर शहर के बीचों बीच बसे मोहल्ला सधवाड़ा की सच्ची कहानी।

पिछले 2 सालों से सधवाड़ा में सफ़ेद उल्लुओं ने अपना वास कर लिया है जिनके आने के बाद कई अनहोनी घटनाएं घटी जिससे लोगों में डर का माहौल है पूरी रात अजीव तरह की आवाज निकालने वाले सफ़ेद उल्लू लोगों को रात में सोने भी नहीं देते | इस बात की जानकारी जब संवाद लाइव की टीम को मिली फिर क्या बिना किसी देर के हमारी टीम कड़ाके की ठण्ड में रात 9 बजे इसके पीछे की हकीकत जानने के लिए मोहल्ला सधवाड़ा पहुंची वहां पहले से ही लोग अँधेरे में बैठे सफ़ेद उल्लुओं को तलाश रहे थे | काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार विलुप्त प्रजाति के सफ़ेद उल्लुओं का झुण्ड हमारे कैमरे में कैद हो ही गया | एक छत पर बैठे उल्लू अजीब तरह की आवाज निकाल रहे थे जिससे पूरा इलाका गूँज रहा था |

कुछ दिनों पहले गली में खड़ी एक गाडी पर उल्लुओं ने बैठना शुरू किया तो यह देख लोगों ने गाडी मालिक को आगाह किया यह ठीक नहीं गाडी के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है जिसके कुछ दिनों बाद ही अचानक गाडी में आग लग गयी हो सकता है आपको हमारी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा हो लेकिन सुनिए गाडी मालिक ने आखिर इस अजीबो गरीब घटना के बारे में क्या बताया |

पिछले 2 सालों से सधवाड़ा में सफ़ेद उल्लूओं ने अपना वास कर लिया है | जिसके बाद से ही यहाँ का व्यापार घाटे में चला गया किसी न किसी तरह से लोगों का नुकसान होना शुरू हो गया यह कहना हमारा नहीं यह कहना है शहर के बड़े समाजसेवी केशव भान साध का की उल्लुओं के आने के बाद सधवाड़ा में बहुत ज्यादा समस्याएं आ रही है |

सफ़ेद उल्लुओं का ये झुण्ड बन्दर के बच्चे को भी उठा के ले जा चुका है जिसे लोगों ने अपनी आँखों से देखा एक दिन अचानक उल्लुओं ने एक कुत्ते के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया जिसे बामुश्किल लोगों ने बचाया | कपिल साध ने बताया जो घर बंद रहते है उन घरों पर सफ़ेद उल्लुओं ने वास कर रखा है उल्लुओं के आने बाद यहाँ कुछ ऐसी घटनाएं घटी है जिस कारण लोगों में भय का माहौल है |

बीते दिनों ही सफ़ेद उल्लू एक घर के अंदर आकर बैठ गए घर में मौजूद एक शख्य सफ़ेद उल्लुओं की ख़ूबसूरती को निहारने लगा अगले दिन ही सुबह उसके पिता की अचानक मौत हो गयी | जिंदगी और मौत तो ऊपर वाले के हाथ में लेकिन उसी दिन इस घटना घट जाना सफ़ेद उल्लूओं के खौफ को और बढ़ा देती है | जिस शख्स ने उल्लुओं के साथ समय बिताया उसने इस पूरी घटना के बारे में ऑफ कैमरा तो हमें बताया लेकिन कैमरा ऑन करते ही वह शख्स वहां से चला गया ऐसे ही न जाने कितने लोग ऐसी ही अनहोनी को अपने दिल में दबा के बैठे है |

पंडित रामनरेश दुबे ने शास्त्रों से अध्यन कर बताया की गांव व शहर में उल्लुओं का आना बहुत ही अशुभ माना जाता है जहाँ पर उल्लुओं का वास हो जाता है वो इलाका बंजर हो जाता है |

रिपोर्ट – पुनीत ( फर्रुखाबाद )

Share This
अगला लेख → फर्रुखाबाद में भी ‘ज्ञानवापी’ जैसा मामला, कोर्ट पंहुचा मकबरे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun