मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

हेल्थ डेस्क – मोटापा हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है. विशेषज्ञों का मानना है की मोटापा पुरुषों के अपेक्षा महिलाओ के लिए ज्यादा हानिकारक हो सकता है. उनकी सलाह है कि अनियमित खानपान और जीवनशैली में सुधार लाकर शरीर को बेडौल होने से बचाया जा सकता है.

मोटापा हमारे शरीर के शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हार्मोन असंतुलन का कारण बनता है. अगर आप ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो यह सलाह आपके लिए मुफीद हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू का सेवन छोड़कर और उचित खानपान अपनाकर बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है. संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक खुराक के लिए फल को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. आहार लेते वक्त आपको इस बात का खयाल रखना होगा कि उससे खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स हासिल होता हो. मोटापे से निजात के लिए रात को हल्की खुराक लेनी चाहिए. सूप, सलाद, दही का इस्तेमाल मुफीद साबित हो सकता है.

दिन में कुछ अंतराल के बाद पानी पीते रहें. इससे पेट की पाचन शक्ति बेहतर रहने में मदद मिलती है. साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती. पाबंदी से पानी पीते रहने से पाचन क्रिया के तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है. इससे शरीर का वजन भी कम होता है. शरीर को रोगमुक्त बनाना है, तो खानपान में सही समय का ध्यान रखें. समय से खाना खाकर आप अपना उद्देश्य हासिल कर सकते हैं. वजन घटाने के लिए जरूरी है कि हर दिन व्यायाम किया जाए.

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश में गौ हत्या पर होगी दस साल की सजा,सरकार लाएगी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *