मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

WHO की चेतावनी, कोरोना महामारी की स्थिति वैश्विक रूप से हो रही गंभीर

WHO की चेतावनी, कोरोना महामारी की स्थिति वैश्विक रूप से हो रही गंभीर

हेल्थ डेस्क – WHO के प्रमुख ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति वैश्विक रूप से गंभीर हो रही है। हालांकि, यूरोप में स्थिति में सुधार हो रहा है। संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानम गेब्रेयेसेस ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी को रविवार को कोरोना वायरस के जिन मामलों की सूचना मिली, उनमें से लगभग 75 प्रतिशत अमेरिका एवं दक्षिण एशिया के 10 देशों से हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को 136000 मामलों की जानकारी मिली जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि नए भौगोलिक क्षेत्रों सहित अफ्रीका के अधिकतर देशों में कोरोना वायरस के मामलों में अब भी वृद्धि हो रही है। हालांकि, महाद्वीप के ज्यादातर देशों में एक हजार से कम मामले हैं। उन्होंने कहा, साथ ही हम इस बात से खुश हैं कि विश्व के कई देशों में अब सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं।

कोविड 19 की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 71.19 लाख से अधिक हो गयी है जबकि इसके संक्रमण से अब तक करीब 4.06 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 7119454 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 406540 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Share
अगला लेख → लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के वेतन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *