Jilla-News

लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना के मामले

लखनऊ – कोरोना वायरस का कहर शहर में लगातार बढ़ता जा रहा है जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 14 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें से 9 कर्मचारी सीएम हेल्पलाइन दफ्तर के संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही पीएसी का एक जवान और पीजीआई, निरालानगर, सरोजिनी नायडू, अलीगंज से एक-एक मरीज सामने आए हैं.

इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संदिग्ध मानते हुए सैंपल लिए गए थे, जिनमें अब कोरोना की पुष्टि हुई है. सभी मरीजों का इलाज लेवल 1 कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है.जिले में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 512 हो गई है. अब तक 362 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. इसी के साथ जिले में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हो गई है. वहीं 7 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button