मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

CORONA – इन 10 जिलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत – योगी आदित्यनाथ

CORONA – इन 10 जिलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दस जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और बस्ती पर खास ध्यान देने की जरूरत है। योगी ने कहा कि जिन जिलों की स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षित स्तर की न हों, ऐसे जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के साथ कदम उठाए जाएं।

उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए जांच में निरंतर वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को नियंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी से हुई मृत्यु के कारणों की मेडिकल समीक्षा अवश्य की जाए, ताकि उपचार को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाए रखे जाने के निर्देश भी दिए।

Share
अगला लेख → 'कान' बताते है आपका स्वाभाव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *