मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन , 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन ,  94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यूपी के संभल से सांसद शफीकुर रहमान बर्क का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे. इस महीने की शुरुआत में बर्क की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था. बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी उम्मीदवार बनाया था.

चौैधरी चरण सिंह से साथ की थी राजनीति की शुरुआत

11 जुलाई 1930 को जन्मे शफीक रहमान बार्क ने राजनीति की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के साथ की थी. समाजवादी पार्टी के गठन के दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ भी काम किया और उन्हें सपा का संस्थापक सदस्य भी कहा गया। शफीकुरेहमान बार्क बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी थे. बता दें कि शफीक रहमान बर्क 1996, 1998 और 2004 में सपा से मुरादाबाद लोकसभा सीट से तीन बार और 2009 में बसपा से संभल लोकसभा सीट और 2019 में दो बार सपा से सांसद रह चुके हैं। वह एक बार यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे और 4 बार संभल सीट से विधायक चुने गए।

Share
अगला लेख → PM Modi ने दी यूपी को बड़ी सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का हुआ प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *