मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

हिमांचल- विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,सीएम सुक्खू पर लगाया गंभीर आरोप

हिमांचल- विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,सीएम सुक्खू पर लगाया गंभीर आरोप

राज्यसभा चुनाव में हुए उलटफेर के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी बागी विधायकों को मनाने में जुटी हुई है. वहीं इस बीच नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने बुधवार सुबह 8 बजे के करीब राजभवन जाकर मुलाकात की और राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात से अवगर कराया. इस बीच पंचकूला में मौजूद कांग्रेस पार्टी के 6 नाराज विधायक और 3 निर्दलीय होटल से रवाना हो चुके हैं.

हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है. हिमाचल में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा. जबिक बीजेपी उम्मीदवार की जीत हो गई. इसके बाद आनन-फानन में बैठक का दौर कांग्रेस की तरफ से शुरू किया गया. सीएम सुक्खू ने विधायकों के साथ बैठक की. वहीं बागी विधायकों ने पार्टी के आलाकमान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वो पार्टी से नहीं बल्कि सीएम सुक्खू से नाराज हैं.


वहीं नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने बुधवार की सुबह राज्यपाल से मुलाकात की और उनको मौजूदा हालात की जानकारी दी. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि सुक्खू सरकार के पास फिलहाल बहुमत नहीं है. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा को ऑब्जर्वर के तौर पर हिमाचल भेजने का फैसला किया है.

Share
अगला लेख → हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *