Breaking-News

गलत रेस जीतने के रास्ते पर भारत – राहुल गाँधी

नई दिल्ली – कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है.अर्थव्यवस्था को दुबारा पटरी पर लाने के लिए अनलॉक के तहत रियायत दी जा रही हैं, मुंबई जहां मामले एक लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर दिए नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं, ऐसे में विपक्ष जमकर सरकार पर हमलावर हो रहा है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोरोना संकट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने एक ट्वीट कर कोरोना ग्राफ शेयर किया साथ ही लिखा , भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है. अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के कारण, एक भयावह त्रासदी. अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक 20 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है.

Related Articles

Back to top button