मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप , FIR हुई दर्ज

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप , FIR हुई दर्ज

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पिछले महीने फरवरी में बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पीड़िता ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में येदियुरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जहां पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सदाशिवनगर पुलिस ने येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है.

81 वर्षीय येदियुरप्पा पर पिछले महीने बेंगलुरु में अपने आवास पर एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि एक महिला अपनी बेटी से बलात्कार के मामले में न्याय मांगने के लिए 2 फरवरी को येदियुरप्पा के आवास पर गई थी.

इसके साथ ही पीड़िता ने एफआईआर में बताया है कि जब वह कथित तौर पर 2 फरवरी को मदद के लिए येदियुरप्पा के आवास पर गई तो उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. एफआईआर के मुताबिक, येदियुरप्पा कथित तौर पर नाबालिग को एक कमरे में ले गए, दरवाजा बंद कर दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने आगे कहा कि एफआईआर में आगे आरोप लगाया गया है कि जब उसने येदियुरप्पा से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे हैं कि क्या लड़की के साथ बलात्कार हुआ था, जबकि बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी।

Share
अगला लेख → बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, 81 साल की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *