मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

विदेश में हुआ निकाह ऑनलाइन शामिल हुए रिश्तेदार

विदेश में हुआ निकाह ऑनलाइन शामिल हुए रिश्तेदार

लखनऊ – न ही कोई चहल पहल न ही टेंट लाइट और न ही अवधी जायकों का आनंद। लखनऊ गोलागंज निवासी फरवा जहरा का दुबई में निकाह था। कोरोना की वजह से लखनऊ में रहने वाले दर्जनों रिश्तेदार बारात में शामिल नहीं हो सकें। लिहाजा सूट टाई और लहंगी साड़ी और मैचिंग का मास्क पहन कर परिवार के लोग ऑनलाइन शादी में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को सलामती की दुआ दी।

लखनऊ के गोमतीनगर निवासी लड़की के रिश्तेदार फैजी आगा बताते हैं कि दिसम्बर में फरवा की शादी दुबई में कार्यरत मोहम्मद औन के साथ तय हुई थी। फरवा भी दुबई में ही नौकरी करती है। सबसे पहले हम लोग लखनऊ आकर शादी करना चाहते थे। लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय फ्लाइट बंद होने की वजह से दुबई में ही शादी का फैसला किया गया। जून में शादी की तिथि तय की गई। सोचा था तब तक कोरोना संक्रमण से थोड़ी निजात मिल जाएगी। इसलिए लखनऊ में सभी रिश्तेदारों ने अपने टिकट भी बुक करा लिए थे। इसी बीच कोरोना संक्रमण बढ़ गया।

कोरोना वायरस की वजह से दुबई में रहने वाले रिश्तेदारों को भी ऑनलाइन शादी में शिरकत करने का न्योता दिया गया था। दूल्हा व दुल्हन की ओर से महज 16 लोग ही निकाह में शामिल हुए। निकाह में रिश्तेदार तय दिन में शामिल हुए और जोड़े को बधाई दी। गोलागंज निवासी लड़की की दादी निगार बताती हैं कि उनका शादी में शामिल होने का बहुत मन था लेकिन संक्रमण की वजह से ऑनलाइन ही शादी में शामिल हो सके।

Share
अगला लेख → दिल्ली की स्थिति गंभीर,बैठक करेंगे अमित शाह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *