मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CSK के अगले मैच में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी , जानें वजह

CSK के अगले मैच में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी , जानें वजह

आईपीएल में अगले शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मैच से पहले एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे?

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी को लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते देखा गया. इसके बाद माना जा रहा है कि कैप्टन कूल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली. कैप्टन कूल ने 16 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. लेकिन उनकी टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी.

हालांकि, इस मैच के बाद जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले, वह फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर कैप्टन कूल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो यह मौजूदा चैंपियन के लिए बड़ा झटका होगा।

Share
अगला लेख → भूकंप के जोरदार झटकों से हिला ताइवान, 7.4 रही तीव्रता, सुनाम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *