मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चैत्र नवरात्रि 9 अप्रेल से शुरू , जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 9 अप्रेल से शुरू , जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

9 अप्रैल को चैत्र मास के चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी. नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस चैत्र नवरात्रि में किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है। सभी नौ दिन देवी माँ को समर्पित हैं। कलश स्थापना का समय भी बहुत महत्वपूर्ण है. इस कलश की स्थापना सही काल, योग और मुहूर्त में करनी चाहिए।

9 अप्रैल को सुबह 5 बजे से सूर्यास्त तक कलश स्थापना की जा सकती है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को सुबह 11:55 बजे से शुरू होगी और 9 अप्रैल को सुबह 9:43 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी. वहीं, 9 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त रात 11:33 बजे से 12:24 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य किया जा सकता है।

Share
अगला लेख → Maamla Legal Hai 2 : जल्द इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये सी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *