मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नैनीताल के बेतालघाट के पास में भीषण सड़क दुर्घटना, खाई में पलटा वाहन, 8 की मौत

नैनीताल के बेतालघाट के पास में भीषण सड़क दुर्घटना, खाई में पलटा वाहन, 8 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी के खाई में पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के अलावा हादसे का शिकार हुए सभी लोग नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे और अपने घर जा रहे थे. हादसे के वक्त गाड़ी में 10 लोग सवार थे.

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंची और 150 मीटर गड्ढे में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया.

पुलिस के मुताबिक, एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ मिलकर आठ शव बरामद किए, जबकि हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. ड्राइवर राजेंद्र कुमार नैनीताल जिले के बेतालघाट का रहने वाला था और मृतकों में वह भी शामिल है.

जानकारी के मुताबिक, बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि राजेंद्र कुमार देर रात अपनी बोलेरो में नेपाली मूल के 10 लोगों को ऊंचाकोट के मल्लागांव से टनकपुर की ओर ले जा रहा था. इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

मृतकों की पहचान विश्राम राम चौधरी (50), धीरज (45), अनंत राम चौधरी (40), विनोद चौधरी (38), उदय राम चौधरी (55), तिलक चौधरी (42) और गोपाल (58) के रूप में हुई है। शांति चौधरी व छोटू चौधरी घायल हो गये.

Share
अगला लेख → बाबा तरसेम सिंह की हत्या के  मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, दूसरा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *