मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सुशांत सिंह राजपूत से पहले भी ये बॉलीवुड कलाकार मौत को लगा चुके है गले

सुशांत सिंह राजपूत से पहले भी ये बॉलीवुड कलाकार मौत को लगा चुके है गले

बॉलीवुड डेस्क – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली है। फैंस के लिए ये चौकाने और दुखी करने वाली खबर है शुशांत बॉलीवुड के सबसे अच्छे युवा अभिनेताओं में गिने जाते थे। टीवी शो से अपने करियर की शुरुवात करके उन्होंने फिल्मो में अलग पहचान बनाई ,शुशांत समेत कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने असमय आत्महत्या करके अपने फैंस को रुलाया है। .

दीवाना ,रंग समेत कई हिट फिल्मो में काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की दुखद मौत को भला कैसे भुलाया जा सकता है। महज 19 साल की उम्र में दर्जनों हिट फिल्मों में काम कर चुकीं दिव्या की 1993 में घर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या की थी, लेकिन कुछ लोग इसे हादसा बताते हैं। सच्चाई पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

वर्ष 2013 में बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। महज 25 साल की जिया ने जिस वक्त यह कदम उठाया वह प्रेग्नेंट थीं। इस केस में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम आया था। जिया खान ने छोटे से फिल्मी करियर में निशब्द, हाउसफुल, गजनी जैसी फिल्मों में काम किया था।

 

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रवीण बॉबी 2005 में अपने घर में मृत पाई गई थीं। अकेली रहने वाली बॉबी जब पड़ोसियों से अखबार और दूध लेने नहीं पहुंचीं तो लोगों को शक हुआ। फिर जो खबर आई उससे शोक की लहर छा गई। बॉबी के जीवन का अंत हो चुका था। वह डायबिटीज से परेशान थीं। माना जाता है कि बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

Share
अगला लेख → यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 27 जून को ,अंकपत्र में होंगे बड़े …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *