मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Delhi : CM केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Delhi : CM केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। 3 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार किया जा सकता है ताकि वह चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकें.

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल 7 सितारा ग्रैंड हयात होटल में ठहरे थे और होटल का बिल चनप्रीत सिंह ने चुकाया था. चनप्रीत सिंह पर गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए फंड लेने का आरोप है. ईडी के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘यह राजनीति से प्रेरित मामला नहीं है। हमें इस मामले में हो रही राजनीति की चिंता नहीं है, बल्कि हमारी चिंता सबूतों को लेकर है. शुरुआत में हमारा ध्यान अरविंद केजरीवाल पर नहीं था और न ही ईडी केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, केजरीवाल की भूमिका स्पष्ट हो गई.’

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → गृहमंत्री अमित शाह ने परिवार संग किया मतदान , विक्ट्री साइन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *