मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

सुबह ले ये हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट, मिलेगी भरपूर एनर्जी

सुबह ले ये हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट, मिलेगी भरपूर एनर्जी

हेल्थ डेस्क – रोज़ की भागदौड़ में आप अक्सर अपने खाने पिने पर ध्यान नहीं देते जिससे आपके शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है सबसे पहले बात आती है आपके नाश्ते की जिसे ज्यादातर लोग बिना किये ही घर से निकलते है जो कि सही नहीं। सुबह का नाश्ता पूरे दिन की डाइट का सबसे अहम हिस्सा है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सुबह के नाश्ते का महत्वपूर्ण रोल है , नाश्ता न करने की वजह से कई बार दिन में हम बाहर का उल्टा सीधा खा लेते है जिसकी वजह वजन बढ़ने का भी मसला हो जाता है।

इसलिए अत्याधिक जरूरी है सुबह के समय हेल्दी प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट किया जाए। सुबह क्या खाना चाहिए जिससे आपका दिन रहे एकदम फिट।

सुबह अगर आप झटपट रेसिपी की बात करे तो वो है बेसन का चिल्ला । यह टमाटर,धनिया,प्याज मिक्स करके बनाई जाता है। खाने में भी स्वादिष्ट होता है ।इसको बड़े हो या बच्चे सब के टिफिन में पैक किया जा सकता हैं । दही ,आचार, चाय या दूध के साथ आराम से खा सकते हैं और यह पौष्टिकता से भरपूर है

उपमा – उपमा सूजी से तैयार होता है, इसे बनाने में बिल्‍कुल भी टाइम नहीं लगता। इसमे आप कई प्रकार की सब्‍जियां मिक्‍स कर सकती हैं। इसमें बहुत सारा विटामिन, प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेूट होता है।

उबला अंडा – अंडे पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खायी जाने वाली प्रोटीन डाइट है। आप चाहें तो उबले हुए अंडे ,आमलेट या अंडे की भुर्जी किसी भी रूप में अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे में सभी तरह के प्रोटीन, खनिज ,विटामिन आदि तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं।

सेब की खीर – यदि सुबह के नाश्ते में कुछ अलग खाने का मन है, जो स्वादिष्ट भी हो और पौष्टिक भी ।तो सेब की खीर एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसमें स्वाद के अनुसार कुछ अलग फ्लेवर भी दे सकते हैं। जैसे कि फ्रूटी फ्लेवर ,या दालचीनी का फ्लेवर या फिर आप इसे दूध में चावल के साथ भी मिक्स करके डाल सकते हैं। यह एक ऐसी प्रोटीन डाइट है जिसे हर कोई बार-बार खाना चाहेगा।

पोहा – जी हां पोहा जो की काफी कम समय में तैयार हो जाता है। इसे खाने से पेट पूरा फुल हो जाता है। इसमें कुछ मटर के दाने डाल दीजिये और इसमें ज्‍यादा तेल यूज ना हो इसलिये नॉन स्‍टिक पैन का प्रयोग कीजिये।

Share
अगला लेख → LAC पर हिंसक झड़प, भारत के तीन जांबाज शहीद, चीनी सैनिक भी मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *