मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : हीट स्ट्रोक अटैक के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संयुक्त निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

UP : हीट स्ट्रोक अटैक के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संयुक्त निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

बुंदेलखंड के महोबा में बढ़ते पारा के साथ हीट स्ट्रोक अटैक से मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा में अलर्ट मोड पर आ चुका है। यही वजह है कि चित्रकूटधाम मंडल के स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक ने आज जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अस्पताल में मरीजों के लिए बने कोल्ड रूम का भी निरीक्षण किया है। जहां वार्डों में खराब एसी देख नाराजगी जताई तो वहीं सफाई व्यवस्था खराब को देख सीएमएस को सख्त निर्देश दिए है।

दरअसल आपको बता दें कि महोबा में चढ़ता पारा 45 को पार कर चुका है। जिससे हीट स्ट्रोक के मामले भी सामने आ रहे है। भीषण गर्मी का कहर इस कदर है कि संक्रामक बीमारियों उल्टी,दस्त, बुखार, पेट दर्द, डारिया के मामले बढ़ रहे है। जिसको लेकर स्वास्थय महकमा भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जिला अस्पताल में हीट वेव को देखते हुए बनाई गई व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थय विभाग के चित्रकूट धाम मंडल संयुक्त निदेशक डा.अभय सिंह निरीक्षण करने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, एनआरसी सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी कक्षों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही साफ सफाई और कुछ खामियों पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को फटकार लगाई है। उन्होंने हीट वेव से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए नव निर्मित कोल्ड रूम का निरीक्षण किया ।साथ ही गर्मी के मौसम से लू से पीड़ित मरीजों को त्वरित व बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिससे लू से पीड़ित मरीजों के साथ कोई भी अप्रिय घटना ना घट सके। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य अभय सिंह ने मरीज और उनके तीमारदारों के लिए स्वच्छ एवम शीतल पेयजल व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए हैं। जबकि जिला अस्पताल के वार्डों में लगे सी खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द सी सही कराए जाने के निर्देश दिए है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : हरदोई में भीषण हादसा, पिकअप ने स्कूटी को मारी जोरदार टक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *