मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बांकेे बिहारी को बनाया बिजनेस पार्टनर, सौंपा 2.30 करोड़ का चेक

बांकेे बिहारी को बनाया बिजनेस पार्टनर, सौंपा 2.30 करोड़ का चेक

वृंदावन – भगवान पर आस्था हर कोई रखता है लेकिन प्रभु को अपना बिजनस पार्टनर बना लेना ये चौकाने वाली बात है जी हां प्रभु में आस्था रखने वाले उद्योगपति ने ठाकुरजी को अपने कारोबार में पार्टनर बना रखा है। उसने ठाकुरजी के हिस्से के लाभ की रकम का चेक मंदिर प्रबंधन को सौंपा है।

दिल्ली में कार के पार्ट्स बनाने का कारोबार करने वाले मदरसन सूमी लिमिटेड कंपनी के मालिक चांद सहगल ने अपने आराध्य को कारोबार में पार्टनर बना रखा है। वे हर साल वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही अप्रैल में ठाकुर जी का हिस्सा उन्हें भेंट करने आते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में भी वे अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को नहीं भूले। रविवार को वृंदावन पहुंचे चांद सहगल लॉकडाउन के कारण ठाकुरजी के दर्शन तो नहीं कर पाए, लेकिन देहरी पर माथा जरूर टेका।

उद्योगपति ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश शर्मा को 2.30 करोड़ का चैक सौंपा। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में ही यह चैक सौंपने उद्योगपति आते थे, पर लॉकडाउन के कारण अबकी बार एक महीने से देरी से यह चैक सौंपा गया। सहगल ठाकुर बांकेबिहारी की यह सेवा पिछले 15 साल से लगातार करते चले आ रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश शर्मा ने बताया कि उद्योगपति बिहारली लाल का हिस्सा प्रत्येक साल देने आते हैं, वहीं प्रत्येक माह दर्शन भी करते हैं। वहीं वृंदावन के कात्यायनी शक्ति पीठ को 22 लाख का चेक चांद सहगल की ओर से प्रदान किया गया है।

Share
अगला लेख → दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील करने के आदेश

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *