मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भीषण गर्मी से तप रहा यूपी , मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

भीषण गर्मी से तप रहा यूपी , मौसम विभाग ने जारी किया अर्लट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मई माह में तापमान लगातार 45 डिग्री से अधिक हो रहा है. लोगों को चिंता है कि जून में क्या होगा. वहीं, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन भी यूपी में भीषण गर्मी जारी रहेगी.

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी में लू का प्रकोप जारी रहेगा. आगरा के आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ता रहेगा और उत्तर प्रदेश में पहले भीषण बारिश भी होगी. बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, तराई क्षेत्र में मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है.

बता दें कि बीते दिन कानपुर में पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं, 48.1 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। आगरा में तापमान 47.8 डिग्री, इटावा में 45 डिग्री, अलीगढ़ में 44.8 डिग्री, प्रयागराज में 44.6 डिग्री, हरदोई में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया. बरेली, मेरठ, वाराणसी में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया. बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हाथरस में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, औरैया, झांसी, जालौन में हीट अलर्ट जारी किया गया है.

Share
अगला लेख → Cyclone Remal : मणिपुर में बारिश से मची भारी तबाही, 3 लोगों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *