Uncategorized

पंजाब में हुआ ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियां आपस में टकराई , 2 ट्रेन ड्राइवर घायल

पंजाब में बड़ा रेल हादसा हुआ है. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद के माधोपुर के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है. इस हादसे में रेलवे की दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई हैं. इस टक्कर में ट्रेन के दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ट्रेन हादसे में घायल दोनों ड्राइवरों को इलाज के लिए श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर है, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से राजिंदर अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है।

इस घटना के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दोनों ट्रेनों के बीच टक्कर हुई है. ट्रेन की स्थिति देखकर टक्कर का अंदाजा लगाना आसान है. निश्चिंत रहें कि भारी टक्कर के बाद भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। दोनों ट्रेन चालकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Related Articles

Back to top button