National-News

सोनभद्र में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस , जाने कितनी थी तीव्रता

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर जानकारी पोस्ट की, जिसमें सोनभद्र में दोपहर 3:49 बजे भूकंप के झटके दिखे। जिसकी तीव्रता 3.9 है. भूकंप की गहराई 10 किमी थी.

इससे पहले शनिवार (1 जून) को तिब्बत के शिजांग में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.51 एन और देशांतर 86.05 ई और 30 किमी की गहराई पर था। यहां 1 जून को शाम 4:29 बजे के करीब भूकंप आया था. हालांकि, इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है

Related Articles

Back to top button