मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए – सीएम योगी

ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम गर्म और लू का मौसम चल रहा है इसलिए पूरे प्रदेश में चाहे गांव हों या शहर, अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए. बहुत जरूरी होने पर ही बिजली काटी जाती है। ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए।

साथ ही अधिकारी को फोन अटेंड करना चाहिए, ताकि कहीं कोई विवाद न हो, यदि ऐसा हो तो वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद शासन स्तर के सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र में जनहित की परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.

गुरुवार को हुई इस बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को संबंधित विभागों में चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी , मालदीव के राष्ट्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *