Uncategorized

चीन मामला – देशहित में समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार के साथ

लखनऊ – चीन को लेकर देश में रोष बढ़ता जा रहा है केंद्र सरकार जहां चीन को कड़ा जवाब दे रही है वही विपक्षी दल भी सरकार के साथ खड़े है और सरकार से इस मामले पर सख्ती से निपटने की बात कर रह है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा है कि चीन के मामले में समाजवादी पार्टी सरकार के साथ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि चीन के हिंसक व्यवहार को देखते हुए केंद्र सरकार को सामरिक के साथ-साथ आर्थिक जवाब भी देना चाहिए। चीनी कंपनियों को दिए गए ठेके तत्काल प्रभाव से निलंबित होने चाहिए और चीनी-आयात पर अंकुश लगाना चाहिए।

अखिलेश ने कहा की सरकार के ऐसे किसी भी प्रयास में समाजवादी पार्टी देशहित में उसके साथ है। चीन के साथ झड़प में हमारे जवानों के शहीद होने की ख़बर हर देशवासी को दहलाने वाली है। उन्होंने शहादत को सलाम कहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार अब तो सच बोले। चीन की तरफ से खतरे और चुनौती को लेकर नेताजी ने समय-समय पर सरकारों को चेताया है, लेकिन सरकार चीन की चेतावनी को लेकर उदासीन है.

Related Articles

Back to top button