मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी बधाई

ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून को ईद-उल-अजहा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर देशवासियों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने शुभकामना संदेश में लोगों से सभी देशवासियों के हित के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी खुशियाँ सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंदों के साथ बांटने का संदेश देता है। इस अवसर पर, आइए हम अपने सभी देशवासियों, विशेषकर वंचितों के लाभ के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें।

इसके अलावा पीएम मोदी ने इस मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ईद-उल-अजहा की बधाई! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।’

इस बीच देशभर में ईद-उल-अजहा के मौके पर जश्न शुरू हो गया है. इस शुभ अवसर पर देशभर की मस्जिदों और कई धार्मिक स्थलों पर सैकड़ों लोग नमाज अदा करने पहुंचे. दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी लोग नमाज के लिए जुटे.

Share
अगला लेख → UP में भीषण गर्मी व लू का कहर जारी , 24 घंटे में 42 की मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *