Uncategorized

केजरीवाल को HC से मिला झटका, जमानत पर लगी रोक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है, जहां केजरीवाल की जेल से रिहाई से पहले ईडी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, हाई कोर्ट ने ईडी की तत्काल सुनवाई की मांग को स्वीकार कर लिया और दिल्ली हाई कोर्ट आज ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगा.

ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू दिल्ली हाई कोर्ट में मौजूद हैं, जस्टिस सुधीर कुमार जैन और जस्टिस रविंदर डुडेजा की अस्थायी बेंच मामले की सुनवाई करेगी. अभिषेक मनु सिंघवी अरविंद केजरीवाल की ओर से पैरवी करेंगे, दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल यानी गुरुवार को केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी.

केजरीवाल के आज तिहाड़ से बाहर आने की संभावना थी, लेकिन उससे पहले ही ईडी ने केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी, जहां उन्होंने 2 जून को शीर्ष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Related Articles

Back to top button