Breaking-News

प्रज्वल रेवन्ना के भाई ने दर्ज़ कराई FIR, लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के भाई ने अश्लील वीडियो और यौन शोषण मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. प्रज्वल के एमएलसी भाई सूरज रेवन्ना ने आरोप लगाया है कि यौन उत्पीड़न मामले में उन्हें बदनाम किया जा रहा है और 3 करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश की गई है. बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना यौन शोषण मामले में आरोपी हैं।

सूरज के एक दोस्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चेतन नाम के एक शख्स ने सूरज की सिफारिश पर उस पर नौकरी पाने का दबाव डाला था. बाद में चेतन ने कहा कि सूरज ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर सूरज ने मांग पूरी नहीं की तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. इसके बदले में उसने तीन करोड़ रुपये मांगे.

Related Articles

Back to top button