मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Chhattisgarh के Sukma में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, हमले में दो जवान शहीद 

Chhattisgarh के Sukma में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, हमले में दो जवान शहीद 

रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है, जहां सिलगेर और टेकलगुडम के बीच नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए.

आरओपी (रोड ओपनिंग ड्यूटी) के दौरान जगरगुंडा इलाके में स्थित सिलगेर कैंप से 201 कोबरा बटालियन के जवानों की आवाजाही ट्रक और बाइक से टेकलगुडेम की ओर थी. वहां के रास्ते में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे जवानों से भरा ट्रक जैसे ही वहां से निकला, वह IED की चपेट में आ गया. विस्फोट के कारण ट्रक चालक विष्णु आर और ट्रक के सह-चालक शैलेन्द्र शहीद हो गए। बाकी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे. टेकलगुडम और उससे आगे नक्सली कमांडर हिडमा और देवा का गढ़ है। कुछ माह पहले ही यहां सुरक्षा बल का कैंप बनाया गया है

Share
अगला लेख → UP के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जाने मौसम विभाग का अप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *